Saturday, February 28, 2026

  • 2:03:00 AM
  • uoucomputerscience


आयोजक: स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी

माध्यम: ऑफलाइन

समय: प्रातः 11:00 बजे से

विषय: R Programming

दिनांक 25 फरवरी 2026 को कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा द्वारा स्पोकन टुटोरियल, आईआईटी बॉम्बे एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सीका (CIQA) के संयुक्त तत्वावधान में आर प्रोग्रामिंग विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों को आधुनिक डेटा विश्लेषण तकनीकों तथा उभरती डिजिटल तकनीकों से अवगत कराना रहा


कार्यशाला में स्पोकन टुटोरियल, आईआईटी बॉम्बे से आईं श्रीमती आकांक्षा सैनी नेभविष्य की तैयारी के लिए AI एवं ICT के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तनविषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के समन्वित उपयोग से शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं भविष्य उन्मुख बनाया जा सकता है।

कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से आईं डॉ. अनुपमा मिश्रा ने आर प्रोग्रामिंग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण एवं सांख्यिकीय मॉडलिंग की व्यावहारिक उपयोगिता से परिचित कराया।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं शोध कार्यों में आर प्रोग्रामिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक ओपन-सोर्स प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका उपयोग डेटा विश्लेषण, सांख्यिकीय मॉडलिंग तथा प्रभावी डेटा विज़ुअलाइज़ेशन के लिए व्यापक रूप से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में नई तकनीकों एवं उभरते आईटी क्षेत्रों पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे शिक्षकों एवं शोधार्थियों की डिजिटल दक्षता को बढ़ाया जा सके।


डॉ. अनुपमा मिश्रा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों को आर प्रोग्रामिंग विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

तकनीकी सत्र 1- Module 1: Getting Started with R & R Studio

समय: 01:30 PM – 02:30 PM, तकनीकी सत्र 1- मॉड्यूल 1 में प्रतिभागियों को R और R Studio के साथ आरंभ करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में आर और आर स्टूडियो का अवलोकन, विंडोज़ पर आर और आर स्टूडियो की स्थापना, आर स्टूडियो इंटरफ़ेस का परिचय, आर स्क्रिप्ट का परिचय, आर स्टूडियो में कार्य निर्देशिकाओं का उपयोग और आर के बुनियादी तत्वों पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉ. अनुपमा मिश्रा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों को आर प्रोग्रामिंग विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आर प्रोग्रामिंग के प्रारंभिक ज्ञान से अवगत कराना और आर स्टूडियो के उपयोग में दक्ष बनाना था, ताकि वे डेटा विश्लेषण और सांख्यिकीय गणनाओं में आर का प्रभावी उपयोग कर सकें।

तकनीकी सत्र 2- Module 2: Data Structures & Data Handling in R

मॉड्यूल 2 में प्रतिभागियों को आर में डेटा संरचनाओं और डेटा हैंडलिंग के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में डेटा फ्रेम्स का परिचय, डेटा फ्रेम्स का इंडेक्सिंग और स्लाइसिंग, डेटा फ्रेम्स का उपयोग करके मैट्रिक्स बनाना, मैट्रिक्स और डेटा फ्रेम्स पर संचालन, डेटा का मर्जिंग और आयात (CSV/Excel) शामिल था। साथ ही, सशर्त कथन (Conditional Statements) और आर में फ़ंक्शन (यूज़र-डिफाइन्ड फ़ंक्शन) का उपयोग भी सिखाया गया। इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर में डेटा संरचनाओं के प्रबंधन, डेटा हेरफेर और विश्लेषण की मूलभूत क्षमताओं से अवगत कराना था, ताकि वे जटिल डेटा सेट्स के साथ प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

Module 3: Data Visualization & Data Manipulation

मॉड्यूल 3 में प्रतिभागियों को डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और डेटा मैनिपुलेशन के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में हिस्टोग्राम और पाई चार्ट का प्लॉटिंग (Base R), ggplot2 का परिचय, और ggplot2 में एस्थेटिक मैपिंग (Aesthetic Mapping) शामिल था। साथ ही, प्रतिभागियों को dplyr पैकेज का उपयोग करके डेटा मैनिपुलेशन करना सिखाया गया और dplyr के अधिक फ़ंक्शन्स के माध्यम से जटिल डेटा संचालन की तकनीकें समझाई गईं। इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर में प्रभावी डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और डेटा मैनिपुलेशन की दक्षताएँ प्रदान करना था, जिससे वे अपने डेटा का विश्लेषण और प्रस्तुति अधिक सुसंगत एवं व्यावहारिक ढंग से कर सकें।

Module 4: Advanced R for Research & Analytics

मॉड्यूल 4 में प्रतिभागियों को शोध और विश्लेषण के लिए उन्नत आर प्रोग्रामिंग पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में आर में सांख्यिकीय विश्लेषण (Statistical Analysis), लूप कॉन्सेप्ट्स (for, while), आर में मशीन लर्निंग का प्राथमिक परिचय, और आर मार्कडाउन (R Markdown) के माध्यम से रिपोर्टिंग का परिचय शामिल था। इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर के उन्नत उपयोग, विश्लेषणात्मक तकनीकों और मशीन लर्निंग के प्रारंभिक दृष्टिकोण से अवगत कराना था, ताकि वे शोध कार्यों और डेटा विश्लेषण में आर का प्रभावी और व्यवस्थित रूप से उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं स्पोकन टुटोरियल, आईआईटी बॉम्बे के मध्य एम..यू. पर हस्ताक्षर भी किए गए, जो भविष्य में शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बालम सिंह दफौटी द्वारा किया गया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के निदेशक प्रो. जीतेंद्र पांडे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अशुतोष कुमार भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आयोजकों, प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यशाला में अकादमिक निदेशक प्रो. पी. डी. पन्त, प्रो. डी. एस. फर्स्वाण, प्रो. रेनू प्रकाश सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर विज्ञान विभाग की संकाय सदस्य डॉ. नीलिमा बुधानी, श्रीमती ललिता बिष्ट, सुश्री हिमानी साह और सुश्री रिया गिरि ने भी कार्यशाला में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।









Faculty Members


Prof. Durgesh Pant
Director
School of Computer Science & IT



Prof. Jeetandra Pande


Dr. Balam Singh Dafouti



Prof. Ashutosh K Bhatt

Send Query

Name

Email *

Message *

Popular Posts

Powered by Blogger.

Promotional Video for School of Computer Science & IT

Announcement Subscription


Get Latest Announcement to your Mail Box

Enter your email address